आपदा राहत कोष के लिए अंशदान....

आपदा राहत कोष के लिए अंशदान....

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 31 अगस्त    - 2023
हिमाचल प्रदेश सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ ने अध्यक्षा गीता शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और संघ की ओर से 3 लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से प्रभावितों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठन और दानी सज्जन इस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने के लिए आगे आ रहे हैं, जो इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी चिंता और एकजुटता की भावना को प्रदर्शित करता है।