नाहन: 10 लीटर अवैध शराब पकड़ी पुलिस ने धरे 2 आरोपी...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 फरवरी :
नशे के कारोबारियों के खिलाफ जिला सिरमौर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शिकंजा कसते हुए दो अलग अलग मामलों में 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रेणूका व पच्छाद में मामला दर्ज किया गया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिन्द्र शर्मा निवासी गांव बाना कोटी डा0 कोटला मोलर त0 ददाहू जिला सिरमौर हि0प्र0 को कुनिया गांव के नजदीक एक प्लास्टिक कैनी में 05 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।
एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 39 (1)a HP EXECISE ACT में मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मदन सिंह निवासी गांव सन्दडिया(शेरशोग), डाकघर मानगढ, तहसील पच्छाद के रिहायशी मकान मे ट्रंक के साथ छुपाई हुई प्लास्टिक कैनी में पांच लीटरअवैध शराब बरामद की है।
एसपी ने बताया कि आरोपी मदन सिंह अवैध शराब का कोई लाईसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में धारा 39(1)a HP EXCISE ACT में मामला दर्ज किया गया है।





