अब बन्दरों का भी पेट पालने लोग.... शहर के हिस्सों में उत्पाती बन्दरों की बढ़ी तादाद

अब बन्दरों का भी पेट पालने लोग.... शहर के हिस्सों में उत्पाती बन्दरों की बढ़ी तादाद

अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 11 मार्च 2023
शहर में कुत्ता पालने वालों का शौक तो लम्बे अरसे से लोगों पर भारी पड़ रहा है। शहर की सड़कों पर एनिमल  लवर्स कहलाने वाले लोग तो अक्सर देखे जा सकते हैं। जो कहीँ भी स्ट्रे डॉग्स को खाना खि़ला रहे है। लेकिन अब तो लोग उत्पाती बन्दरों का भी पेट पालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। आरोप है कि लोग नियमों के विरुद्ध उत्पाती बन्दरों को ब्रेड व अन्य सामान रोजाना खाने को दे रहे हैं। ऐसे में शहर के कई हिस्सों में लगातार बन्दरों को तादाद में इजाफा हुआ है। खाने के नाम पर उत्पात मचाने वाले बन्दर तड़के से ही उन महोल्लों में इक_े हो रहे हैं उत्पात मचा रहे है। जहाँ लोग इनको को खाने को दे रहे हैं। आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
उधर शहर में लोगों पर आए दिन हमला कर रहे  आवारा व पालतू कुत्ते  सड़कों पर चलने वाले लोगों को निशाना बना रहे है तो उत्पाती बंदर भी हमलावर बनेे है। 
- कुत्ता पालने वाले लोगों को शहर की स्वच्छता का भी ध्यान रखना होगा।  जुर्माना राशि बढाई गई है। सुचना है कि डॉग लर्वस ही उत्पाती बन्दरों को ब्रेड व अन्य सामान खाने को दें रहे है। ऐसे लोगों नप को जानकारी दें कारवाई होगी।   
-अविनाश गुप्ता, उपाध्यक्ष नगर परिषद नाहन