अब प्रातः 5 से सांय 8ः30 बजे तक होगी एनएच 05 ऊरनी मार्ग (ढांक) से वाहनों की आवाजाही

अब प्रातः 5 से सांय 8ः30 बजे  तक होगी एनएच 05 ऊरनी मार्ग (ढांक) से वाहनों की आवाजाही

जिला दण्डाधिकारी किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर ने आज यहाँ आदेश जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अब प्रातः 5 बजे से सांय 8ः30 बजे तक हो सकेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) के समीप भूस्खलन हुआ था जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया गया था। पहले इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही का समय प्रातः 6 बजे से सांय 6 बजे तक था, जिसे अब बढ़ाकर प्रातः 5 से सांय 8ः30 बजे तक किया गया है।