टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 25 जुलाई :
विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत टिक्कर अनुभाग में 26 जुलाई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते टिक्कर बाजार, ककड़ियाणा, कधरियाणा, मसरेड़ू और कई अन्य गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अधिशाषी अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 26 जुलाई को मौसम खराब रहा तो लाइनों की मरम्मत का कार्य अगले दिन किया जाएगा।



