नाहन: स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत...कालाअम्ब में हुआ हादसा..

नाहन: स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत...कालाअम्ब में हुआ हादसा..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 अप्रैल :
नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शुक्रवार सुबह स्कुटी पर सवार एक 27 साल की युवती की टिप्पर के साथ ही भीषण टक्कर से दर्दनाक  मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार,यह हादसा हाइवे पर सुबह करीब 9:30 बजे हुआ जब एक  टीपर ने  स्कूटी नम्बर  HP18-C7945 को जोरदार टक्कर मार दी,जिसके कारण स्कूटी सवार युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

हादसे का शिकार बनी  युवती की पहचान नैंसी तोमर उम्र 27 वर्ष पुत्री  गंभीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नैंसी मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी, वर्तमान में वो कालाअंब के मैनथापल में रह  रही थी। 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। 

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि  टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लाश पोस्टमार्टम   कराकर उसके परिजनों के हवाले कर दी जायेगी।