हिमाचल प्रदेश भीम आर्मी कार्याकरणी हुई भंग,

हिमाचल प्रदेश भीम आर्मी कार्याकरणी हुई भंग,

 अक्स न्यूज लाइन, शिमला 13 मार्च :  
हिमाचल प्रदेश भीम आर्मी भारत एकता मिशन की राज्य कार्यकरणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। मिशन के विस्तार के लिए यह फैसला भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेख आजाद ने लिए है।
 

भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव हितेश माही ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि गांव, विधानसभा स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक भीम आर्मी के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता दें। 
उन्होंने बताया कि जो भी पदाधिकारी समाज और संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, उनसे निवेदन है कि वे अपना कार्य निरंतर जारी रखें।

नई राज्य कार्यकारिणी के गठन के तुरंत बाद जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर भी कार्य शुरू किया जाएगा। सभी नियुक्तियां कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए की जाएंगी।