नाहन: संगढाह सड़क हादसे का शिकार बने 4 लोगों पहचान हुई... मां-बेटी की भी हुई मौत...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 मई :
रेणूका ब्लॉक में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत का शिकार बने 4 लोगों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। इस हादसे में एक महिला सीएचटी व उसकी 14 वर्षीय बेटी की भी मौत हुई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आज सोमवार को प्रातः काल रेणूका ब्लॉक में हुए एक सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए चार लोगों की शिनाख्त कर ली है।
एसपी ने बताया कि इस दुर्घटना में 52 वर्षीय सीएचटी अमरा देवी पत्नी देवराज निवासी गाताधार ,डा0 सांगना तह0 संगड़ाह जिला सिरमौर,14 वर्षीय बेटी अराध्या पुत्री देवराज, 14 वर्षीय प्रियंका पुत्री श्री दीप राम निवासी गांव ऊंचा टिक्कर डा0 बड़ग तह0 संगड़ाह ज़िला सिरमौर व 62 वर्षीय सज्जन सिह पुत्र श्री थापलू राम निवासी गांव कजवा डा0 भलौना तह0 संगड़ाह जिला सिरमौर की मौके पर ही मौत हुई थी।
एसपी ने बताया कि शवों को।कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में घायल अजीत कुमार को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि आज सुबह डल्याणु की तरफ से आ रही ग्रैंड i10 कार नं0 HP-79-2756 पियूलानी कैंची से भलाड़-भलौना मार्ग पर करीब 100 मीटर आगे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।








