नाहन : मिसरवाला पंचायत के उप-प्रधान पर बैठक में हंगामे और दुर्व्यवहार के आरोप पंचायत की पहली बैठक में ही हुआ हंगामा, उपप्रधान पर बैठक न करने देने का आरोप

नाहन : मिसरवाला पंचायत के उप-प्रधान पर बैठक में हंगामे और दुर्व्यवहार के आरोप पंचायत की पहली बैठक में ही हुआ हंगामा, उपप्रधान पर बैठक न करने देने का आरोप
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन,15 जुलाई :

 

ग्राम पंचायत मिसरवाला में पहली मासिक बैठक के दौरान ही विवाद हो गया। पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के उप-प्रधान अख्तर अली के खिलाफ जिला उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। 

 

पँचायत वार्ड सदस्यों समेत पँचायत की प्रधान रसीला ने बताया कि 10 जुलाई को आयोजित पंचायत की पहली मासिक बैठक के दौरान उप-प्रधान ने कथित रूप से बैठक की कार्यवाही रोकने और कार्यवाही रजिस्टर बंद करने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि विरोध होने पर उन्होंने बैठक के दौरान कमरे का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, जिसका प्रधान और महिला वार्ड सदस्यों ने विरोध किया । उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उप-प्रधान ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग की।

शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि उप-प्रधान अपने कुछ समर्थकों के साथ पंचायत भवन में प्रधान की कुर्सी पर बैठते हैं और बैठक कक्ष में धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करते हैं, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आपत्ति है। पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत की कार्यप्रणाली सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।