नाहन: माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 6 एवं 7 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Together for Health,Stand with Science” रही, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विनोद सांगल (जिला टीकाकरण अधिकारी, सिरमौर), डॉ. शबरतन (जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिरमौर), श्रीमती कोमल (जिला स्वास्थ्य शिक्षिका), श्री मोहित (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) एवं श्री अंकित शर्मा (क्लस्टर कोऑर्डिनेटर) उपस्थित रहे। साथ ही कॉलेज के चेयरमैन श्री अनिल जैन ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों द्वारा स्किट, माइम तथा सीपीआर (CPR) डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन तथा कॉलेज परिसर में किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे Best Out of Waste, Quiz Competition, Debate Competition, Poster Making एवं Essay Writing का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:
1. Best Out of Waste
• प्रथम स्थान: सौनिका सपना, प्रेषा (ग्रुप B, GNM 1st Year)
• द्वितीय स्थान: रितिका, प्रांजली, शीतल (ग्रुप A, B.Sc 3rd Year, 6th Sem)
2. Quiz Competition
• प्रथम स्थान: टीम A – संस्कृति, वैभवी, साक्षी
• द्वितीय स्थान: टीम D – साक्षी, कीर्ति, मोक्षिका
3. Debate Competition
• विजेता टीम: टीम B – श्रेया, सबा, आयशा, अंशिका
4. Poster Making
• प्रथम स्थान: सानिया (B.Sc 4th Year)
• द्वितीय स्थान: कोमल (B.Sc 4th Year)
5. Essay Competition
• प्रथम स्थान: संस्कृति (B.Sc 4th Year)
• द्वितीय स्थान: परविंदर कौर (B.Sc 4th Year)
साथ ही पोस्ट बेसिक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिससे आम जनता में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी, टीमवर्क एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिला। अंत में कॉलेज के चेयरमैन श्री अनिल जैन एवं प्राचार्य श्रीमती रिजी घीवरगीज ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों और स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।








