सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के 06 पदों के लिए घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के 06 पदों के लिए घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर, 08 अप्रैल: 

श्रीराम इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड, घुमारवीं, द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव तथा सेल्स मेनेजर के 06 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए आगामी 17 अप्रैल को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में प्रातः 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव तथा सेल्स मेनेजर के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सनातक व एमबीए पास रखी गई है। इन पदों के लिए 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस बारे अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 70185-59618 पर संपर्क किया जा सकता है।