नाहन:मोटर साइकिल पर सवार तस्कर धरे, 2.29 ग्राम स्मैक पकड़ी,एफआईआर दर्ज....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जुलाई :
पांवटा ब्लॉक में नशे की तस्करी में लगे दो युवकों को उस वक़्त धर दबोचा जब वो मोटर साईकिल पर जा रहे थे।
ज़िले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि स्पैशल डिटेक्शन सैल पाँवटा साहिब की पुलिस टीम को गश्त के डोरण गुप्त सूचना मिली कि एक मोटर साईकल न0 HP17J-4680 जिस पर अमित पुत्र श्री मंगलु राम निवासी गांव अम्बीवाला डा0 गोरखुवाला तह0 पांवटा साहिब व बालक रामपुत्र श्री सुल्तान सिंह निवासी गांव व डा0 पुरुवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर पर सवार थे ।
आरोपी कुन्जा से बाबार नाम के व्यक्ति से हैरोईन/स्मैक खरीदर कर ला रहे है जिस सूचना पर स्पैशल डिटेक्शन सैल की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त मोटर साइकिल को रोका व मोटर साइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की व तलाशी ली तलाशी के दौरान उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 2.29 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुआ ।
आरोपीयो के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।



