नाहन : बड़ा चौक में सफाई कर्मचारियों व सब्जी विक्रेताओं के मारपीट,सड़क पर फेंका कचरा, जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप...

नाहन : बड़ा चौक में सफाई कर्मचारियों व सब्जी विक्रेताओं के मारपीट,सड़क पर फेंका कचरा, जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप...
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

  अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जुलाई :
बड़ा चौक में शनिवार को प्रात: काल नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों व सब्जी विक्रेताओं के बीच हुई मारपीट ने बाद में तूल पकड़ लिया, इस घटना से तनाव पैदा हो गया। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए एसडीएम नाहन राजीव संख्यान व एएसपी योगेश रोल्टा पुलिस चौकी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने पुलिस चौकी गुंनु घाट के सामने कई घण्टे तक जमकर हंगामा किया यही नही कचरे से भरी गाड़ी लाकर चौकी के  बहार सड़क पर कचरा भी फेंक दिया। उधर पुलिस ने दिनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज किया है।
सफाई कर्मचारियों ने मीडिया में सब्जी विक्रेताओं पर जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप भी लगाए।
एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि आज पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत आपसी लड़ाई झगड़े व मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में आज सुबह करीब 8:30 बजे प्रातः  राजन सैणी पुत्र राजकुमार सैणी, निवासी मकान न0 230/08 छोटा गेट रानी, PO नाहन, तहसील व जिला सिरमौर ने पुलिस थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत करवाया है।  शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने पिता के साथ सब्जी का काम करता है। 

आज सुबह वह अपनी गाड़ी न0 HP71B5551 में सब्जी उतारने के लिए बड़ा चौक नाहन आया था। उसके साथ मजदूर देविन्द्र भी था। गाड़ी को बैक करते समय पीछे सफाई कर रही एक महिला को लगा कि टक्कर होने वाली है और वह चिल्लाई। इसी दौरान वहां मौजूद दो नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सचिन पुत्र नरेश निवासी वाल्मिकी बस्ती और संदीप पुत्र ईश्वर दास निवासी वाल्मिकी बस्ती ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। 
एएसपी ने बताया कि जब शिकायतकर्ता वहां से निकलने लगा तो दोनों ने रास्ता रोक लिया। 
सचिन ने उसके बाएं गाल पर थप्पड़ मारा। बीच-बचाव के लिए आए सागर शेख व शिकायतकर्ता के पिता के साथ भी मारपीट की गई। 
आरोप है कि संदीप ने फावड़े से और सचिन ने झाडू के डंडे से वार किया, जिससे शिकायतकर्ता के बाएं बाजू पर चोट आई।

रोल्टा ने बताया कि इसी कड़ी में संदीप कुमार पुत्र स्व0 श्री ईश्वर दास, निवासी म0न0 223/13 मोहल्ला वाल्मिकी बस्ती, नजदीक गैस गोदाम नाहन, तहसील व थाना नाहन, जिला सिरमौर, के शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार आज सुबह करीब 8:30 बजे वह, सचिन, संजय व कर्ण ड्राईवर नगर परिषद की गाड़ी से बड़ा चौक नाहन में कूड़ा उठा रहे थे।

 इसी समय राजू दुकानदार का लड़का सब्जी की गाड़ी लेकर आया और बैक करते समय वहां काम कर रही रमा देवी को टक्कर लग गई। जब ये उसे उठाने गए तो गाड़ी चालक व नीटू दुकानदार तथा राजू राजकुमार अपने 10-12 साथियों के साथ आए और इनके साथ मारपीट करने लगे। 

आरोप है कि उन्होंने गाड़ी की चाबी छीन ली, और काम के औजार फौड़ी व झाडू भी छीनने का प्रयास किया।  एएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है ।

 मौके पर पहुंचे एसडीएम राजीव संख्यान ने बताया कि पुलिस जांच की जांच कर रही है। सफाई कर्मचारियों द्वारा गुंनुघाट पुलिस के सामने फेंके गए कचरे को हटवा दिया गया, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को बडा चौक में कूड़े वाली गाड़ियों को निकलवाने के निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था नियंत्रण में है, किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।