सूचना एवं जन संपर्क विभाग में निजी सहायक सदानन्द कपिल सेवानिवृत्त

सूचना एवं जन संपर्क विभाग में निजी सहायक सदानन्द कपिल सेवानिवृत्त
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन शिमला 03 जून :
सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में  निजी सहायक सदानन्द कपिल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सदानन्द कपिल ने 18 जनवरी, 1989 को विभाग में आशुटंकक के पद पर सेवाएं शुरू कीं। लगभग 37 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय बिलासपुर, किन्नौर, कांगड़ा तथा निदेशालय में अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उत्तम चंद कौंडल ने उनके स्वस्थ, खुशहाल और सुखद जीवन की कामना की और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव कर्तव्य-निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें सुखद, स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।