नाहन: शिलाई निवासी फरार मुजरिम लुधियाना से दबोचा...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 जून :
सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने अदालत द्वारा फरार घोषित मुजरिम को लुधियाना पंजाब से धर दबोचा है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बुधवार को जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम द्वारा पुलिस थाना संगड़ाह के अभियोग संख्या 96/2021, धारा 373,376 भारतीय दंड सहिंता और धारा 6 पास्को एक्ट में वांछित उदघोषित अपराधी पिंकू @ बंटी पुत्र श्री खजान सिंह, निवासी गांव डबौर, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हि0प्र0, को लुधियाना, पंजाब, से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
एसपी ने बताया कि मुजरिम पिंकू @ बंटी के विरुद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में आगामी कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है । मुजरिम को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।









