अब 14 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
अक्स न्यूज लाइन मंडी, 12 जून :
विद्युत उप-मंडल-1 मंडी के सहायक अभियंता ई. नरेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि मंगवाई, सेरी व आसपास के क्षेत्र में 14 जून को पूरा दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दिन 11 केवी मंगवाई और 11 केवी सेरी एच.टी. लाइनों के आसपास पेड़ों की काट-छांट व आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य पहले 13 जून को होना था, लेकिन किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते अब यह कार्य 14 जून को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 14 जून को 11 केवी मंगवाई व 11 केवी सेरी एच.टी. लाइनों के अंतर्गत आने वाले रामनगर, पुलघराट, अपर व लोअर मंगवाई, तहसील कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर, अपर व लोअर सन्यारड, थनेहड़ा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, टारना हिल के कुछेक क्षेत्र, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, सेरी बाजार, स्कूल बाजार, चौबाटा बाजार, इंदिरा मार्केट, पोस्ट ऑफिस रोड, भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिमखाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, पुलिस थाना पड्डल व इसके आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में संबंधित कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील की है।









