एचटी लाइनों की मरम्मत तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 1 मई :
बिलासपुर, 01 मई: सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल-2 बिलासपुर ई. रविंदर चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई को एचटी लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते अपर मेन मार्केट, सिनेमा कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी तथा इनके साथ लगते क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने आमजन से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यह शटडाऊन मौसम की परिस्थिति पर निर्भर करेगा।








