विद्यासागर अग्रवाल को पच्छाद आदर्श संस्था का अध्यक्ष चुना

अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 जुलाई :
रविवार को आदर्श संस्था का पच्छाद इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से विद्यासागर अग्रवाल को पच्छाद आदर्श संस्था का अध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा तारा दत्त शर्मा व भूपेंद्र भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। रविंद्र ठाकुर व शिवम गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया।यह चुनाव आदर्श संस्था के प्रदेश प्रेस सचिव व पच्छाद के प्रभारी देवराज शर्मा की अध्यक्षता में करवाए गए।इसके अलावा देवांशु शर्मा को आदर्श संस्था का पच्छाद इकाई का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। देवांशु शर्मा जस्ट कबड्डी लीग में दमदार दिल्ली के तरफ से खेलते हैं उन्होंने दो बार राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में दमदार दिल्ली से खेले है।इसके अलावा सुखचैन सिंह को डिंगर किन्नर, लाना बांका व धार टिक्करी पंचायत का प्रभारी बनाया गया।
जबकि रीना ठाकुर को बागथन,डिंगर किन्नर व लाना बांका पंचायत का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा सुनील शर्मा व सोम ठाकुर को पच्छाद इकाई का महासचिव,धर्मपाल शर्मा को सचिव, रिषभ शर्मा व कार्तिक सहसचिव,रविंद्र ठाकुर व रामलाल,शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। क्षमा दत शर्मा, जगमोहन सिंह व सुरेंद्र पुंडीर को सलाहकार बनाया गया। इसके अलवा सुनील शर्मा, कुणाल, गर्ग,राकेश शर्मा, अक्षित मित्तल व चंद्रदेव कटौच को सदस्य बनाया गया। आदर्श संस्था के पश्चात इकाई के अध्यक्ष बनने पर विद्यासागर अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका व पच्छाद इकाई का लक्ष्य रहेगा कि वह पच्छाद क्षेत्र के गांव गांव व स्कूल कॉलेज व आई टी आई में जाकर लोगों व विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। क्षेत्र में जागरूकता शिविर भी लगाएं जायेंगे।