नाहन: मारपीट के दो मामलों में 15 लोगों के खिलाफ करवाई, माजरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 मार्च :
पांवटा ब्लॉक के माजरा क्षेत्र में हुए मारपीट के दो अलग अलग मामलों में पुलिस स्टेशन माजरा में करीब 15 लोगों के खिलाफ कारवाई जारी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है।
जिले के एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि पवन कुमार पुत्र श्री लेखराज निवासी गांव माजरा तह0 पांवटा साहिब जिला
सिरमौर, ने पुलिस थाना माजरा मे मामला दर्ज करवाया कि जब यह अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ अपने खेत से घास काट रहे थे तो इनके पडोसी नरेश के परिवार द्वारा इनके घर के पास कबाड़ जला रहे थे ।
एसपी ने बताया कि जब उन लोगों को कबाड़ जलाने से रोका गया तो नरेश के परिवार द्वारा जिसमे जसबिन्दर,कृप्पाचन्दर, सुमन, अंकिता, सुनिता, नरेश व रोशनी तथा पंकज व विशाल सभी ने लाठीयों, डंडों से इनके परिवार पर हमला किया।
इस हमले में यशपाल ,साहिल व अश्वनी को काफी चोटें आई है । नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक अन्य मामले में नरेश कुमार पुत्र श्री बाबूराम निवासी गांव माजरा तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने पुलिस थाना माजरा मे मामला दर्ज करवाया कि सुबह मेरी बेटी सुनीता कुमारी झाडू लगाकर अपनी ही गली में कूडे को एक तरफ इकठ्ठा करके उसमें आग रही थी। इसी बीच पडोसी लेखराम का सारा परिवार जिसमे पवन कुमार ,यशपाल, सुमन देवी के साथ नरेश कुमार नीलम सभी इकठठे होकर आये । गाली गलौज के साथ हमला कर दिया। जिसके कारण उन्हें चोटे आई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।




