रोहतांग के नजदीक कार खाई में गिरी, चार की मौत एक घायल, मुख्यमंत्री ने शोक जताया....

रोहतांग के नजदीक कार खाई में गिरी, चार की मौत एक घायल, मुख्यमंत्री ने शोक जताया....

 अक्स न्यूज लाइन कुल्लू  06 जुलाई :
मनाली में रोहतांग नेशनल हाईवे पर राहनीनाला के नजदीक सड़क हादसे में  एक ऑल्टो कार न. 01 के-7850 अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस के अनुसार सभी  रोहतांग दर्रे की तरफ जा रहे थे। राहनीनाला के नजदीक यह हादसा हो गया। मनाली थाना से पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।  डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कुल्लू में मनाली के रानीनाला के निकट हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल हुए व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।