रिकांग पिओ में सड़क की तंगी व वाहनों की आवाजाही के कारण देवराज मेमोरियल चोक से आई.टी.बी.पी गेट तक नो-पार्किंग जोन

रिकांग पिओ में सड़क की तंगी व वाहनों की आवाजाही के कारण देवराज मेमोरियल चोक से आई.टी.बी.पी गेट तक नो-पार्किंग जोन
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

  अक्स न्यूज लाइन -- किन्नोर , 19 मई -  2023
जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने आज यहां आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला के रिकांग पिओ में सड़क की तंगी व वाहनों की आवाजाही के कारण आम जनता को अस्पताल व विद्यालयों तक आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जिसके दृष्टिगत देवराज मेमोरियल चोक से आई.टी.बी.पी गेट तक प्रातः 8ः30 से 9ः30 तथा सांय 03ः30 से 04ः30 तक नो-पार्किंग जोन अधिसूचित किया गया है तथा वाहनों के सड़क किनारे खड़ा करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त खवांगी में गुड लक कार केयर से कार्यालय महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र तथा डाक घर रिकांग पिओ से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ तक 24 घंटे वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।