कांग्रेस सरकार पर हमलावर राजीव बिंदल, बोले बोखलाहट में है प्रदेश है मुखिया

कांग्रेस सरकार पर हमलावर राजीव बिंदल, बोले बोखलाहट में है प्रदेश है मुखिया

अक्स न्यूज लाइन नाहन 6 अप्रैल : 

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है और कहा है कि मुख्यमंत्री बौखलाहट में है। डॉ राजीव बिंदल नाहन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के खिलाफ जो बयान दिया है उस बयान ने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार तार किया है। डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि हिमाचल प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो। उन्होंने कहा कि अनाप-शनाप बयानबाजी कर मुख्यमंत्री लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी नया कार्य अपने इस कार्यकाल के दौरान प्रदेश की सरकार नहीं कर पाई है।

वहीं भाजपा स्थापना दिवस को लेकर डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि 1980 में 2 सांसदों के साथ शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज 303 सांसदों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश की जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार फिर भारतीय जनता पार्टी 370 सांसदों के साथ भाजपा सत्ता में आएगी और नरेंद्र  मोदी देश का नेतृत्व करेंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि आजादी का सहारा लेने वाली 450 से अधिक सांसदों वाली कांग्रेस पार्टी वर्तमान समय में 40 सांसदों वाली पार्टी बनकर रह गई है । 2024 के लोकसभा चुनाव में यह घटकर 30 सांसद वाली पार्टी बनकर रह जाएगी।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद को लेकर देश की और गरीब की चिंता करते हुए आगे बढ़ी है वहीं दूसरी और कांग्रेस पार्टी परिवारवाद भाई भतीजावाद के कारण सिमटकर रह गई है।

राजीव बिंदल ने कहा कि आज के दिन भारतीय जनता पार्टी यह संकल्प लेती है कि 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 370 सीटों पर अकेले जीत दर्ज करेगी जबकि समझौते में 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरी टर्म की सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि यह तीसरा टर्म संपूर्ण भारत के विकास और उत्थान का टर्म होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के 7800 पोलिंग बूथ पर की स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।