मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान, 18 से 80 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये महीना

मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान, 18 से 80 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये महीना

अक्स न्यूज लाइन शिमला 04 मार्च : 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 18 से 80 वर्ष आयु की सभी महिलाओं को जीवनभर के लिए नए वित्तीय वर्ष में 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति के बाद वित्त वर्ष 2024-25 से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है। योजना से करीब पांच लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा। इसके लिए फॉर्म भरे जाएंगे। इस योजना से प्रत्येक परिवार सीधे-सीधे जुड़ेंगे।

इस योजना पर 800 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पहले से पेंशन दी जा रही है, जिसे इस योजना के तहत 1150 से बढ़कर 1500 रुपये किया है।

मुख्यमंत्री ने शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि  एक वर्ष पहले कांग्रेस की सरकार बनी। खराब आर्थिक स्थिति थी, उस पर नियंत्रण साधा। जिस प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हो, कर्मचारियों की 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां थीं। लेकिन अपनी सार्थक नीतियों व कार्यक्रमों के बाद हमने इसका सामना किया।