महा शिवरात्रि पर्व : रानीताल बाग़ में भिखारियो व नीजि वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया,नप कार्यकारी अधिकारी ने लिया तैयारियो का जायजा

महा शिवरात्रि पर्व : रानीताल बाग़ में भिखारियो व नीजि वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया,नप कार्यकारी अधिकारी ने लिया तैयारियो का जायजा

अक्स न्यूज लाइन, नाहन  25 फरवरी :  

महा शिवरात्रि पर्व के दौरान ऐतिहासिक रानीताल बाग़ में भिखारियो व नीजि वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। नप कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग व नगर परिषद के अन्य अधिकारियों व  कर्मचारियों की टीम ने रानी ताल पहंच कर शिव रात्रि की तैयारियो का जायजा लिया है।

नप कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि शिव महा पर्व की पुरानी कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस अतिरिक्त दान पात्रों की व्यवस्था की गई है । शिवरात्रि के दिन बाग में आने वाले अनावश्यक विक्रेताओं तथा भिखारी को प्रतिबंधित करने की व्यवस्था की गई।

 इसके अतिरिक्त लोगों के नीजि वाहनों पर भी बाग़ में एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि पैदल आने वाले सैकडो श्रद्धालुओं को पपरेशानी न हो।