भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लिया भाग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लिया भाग
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 जून :

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन शहर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नाहन शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली जा रही है।

डॉ. बिंदल ने इस रथ यात्रा में शामिल होने को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया और कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इस तरह के पवित्र आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने आयोजकों को उनकी उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए बधाई दी और भगवान श्री जगन्नाथ जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा भक्तों के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती है और समाज में सकारात्मकता का प्रसार करती है।