भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा......... नई टीम में इस बार 7 अध्यक्ष, छह सचिव और दो महामंत्री शामिल ...

भाजपा  जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता   ने  की नई कार्यकारिणी की घोषणा.........  नई टीम में इस बार 7 अध्यक्ष, छह सचिव और दो महामंत्री शामिल ...

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  27 अगस्त    - 2023
सिरमौर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने आज जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस नई टीम में इस बार 7 अध्यक्ष, छह सचिव और दो महामंत्री शामिल है। सिरमौर भाजपा के कोषाध्यक्ष प्रदीप विज जबकि जिला प्रवक्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से रिटायर्ड अधिकारी व पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मेला राम शर्मा होंगे व जिला महामंत्री की कमान प्रीत मोहन शर्मा और बलबीर ठाकुर को दी गई।

इसी तरह जिला के उपाध्यक्ष के लिए राजगढ़ से संतीश ठाकुर शिलाई के सुरेंद्र हिंदुस्तानी, नाहन शंभुवाला के तपिंद्र चंद शर्मा, पांवटा साहिब से शमशेरपुर के अनील सैनी, यहीं से धीरज गुप्ता, शिलाई टिम्बी के अनील चौहान तथा पच्छाद नैना टिक्कर के शिव कुमार का नाम शामिल किया गया है।

विनय गुप्ता की टीम में शामिल हुए जिला प्रवक्ता ने संगड़ाह के अरट गांव के मेला राम शर्मा तो मीडिया प्रभारी के लिए फिर से नाहन के राकेश गर्ग और चोकर संगड़ाह गांव के प्रताप सिंह रावत सहमीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। जारी प्रैस नोट के माध्यम से पता चला है कि तरुण शर्मा को जिला कार्यालय सचिव बनाया गया है।

जिला कार्यकारिणी सदस्यों में धरमेंदर अत्री, रंजीत सिंह, कल्याण सिंह तोमर, दिनेश ठाकुर, मोरध्वज चौहान, निर्मला भारद्वाज, अनीता शर्मा, ईश्वर दास कमल, दिनेश चौहान, रामगोपाल चौहान, प्रताप ठाकुर, सुरेंद्र नेहरू, प्रतिज्ञा पाल, विनोद कुमार तोमर, मीरा कश्यप, रीता ठाकुर, जगत सिंह मिश्रा, भीम सिंह, सुमन, मदन ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, गुमान पोजटा, सुरेंद्र राणा, हिरदाराम पुंडीर, सूरत चौहान, प्रताप ठाकुर, अनीता शर्मा, शीला नेगी, सुमित्रा देवी, अंशु चौहान, रमेश शर्मा, दीक्षा रानी, सुरेश शर्मा, दिनेश नेगी, गंगा सिंह, अरविंद गुप्ता, रविंद्र शर्मा, रमेश चंद्र चौधरी, राजपाल सिंह, बलबीर धीमान, सुरजीत कौर, त्रिमला देवी, संजय चौहान, रेशमा देवी, शकुंतला देवी, विशाल तोमर, प्रेमपाल, यशपाल शर्मा, दिनेश अग्रवाल और माया देवी के नाम शामिल किया गया है।

विशेष आमंत्रित भाजपा सदस्यों में डॉ. राजीव बिंदल, सुरेश कश्यप, सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर, रीना कश्यप, नारायण सिंह, बलदेव भंडारी, चंद्र मोहन ठाकुर, दीनदयाल शर्मा, देवेंद्र अमरपाल, प्रतिभा कौशिक, ओम प्रकाश सैनी, सुरेश ठाकुर, सुरेश शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, सुनील शर्मा, जालम सिंह शर्मा, रजनीश चौहान, जगत राणा, पृथ्वीराज, जगीरी राम चौधरी, रामेश्वर शर्मा, देवेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, भागीरथ ठाकुर और शमशाद काशमी के नाम शामिल किया गया है।