अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 09 अप्रैल:
धर्मशाला विद्युत उपमंडल नम्बर-2 के सहायक अभियन्ता रमेश चंद ने जानकारी दी कि 10 अप्रैल को मरम्मत कार्य के चलते 11 केवी रजोल फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र लोअर सराह, लामा काॅलोनी तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।