राज्य सभा में हिमाचल....... हिमाचल प्रदेश की पौंग डैम झील को स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत पर्यटन की दृष्टि से बिकसित किया जायेगा ---केंद्रीय पर्यटन मन्त्री जी किशन रेड्डी........

राज्य सभा  में हिमाचल.......  हिमाचल प्रदेश की पौंग डैम झील को स्वदेश दर्शन योजना के   अंतर्गत पर्यटन की दृष्टि से बिकसित किया जायेगा ---केंद्रीय पर्यटन  मन्त्री  जी किशन रेड्डी........

अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  11 अगस्त   - 2023

केंद्रीय पर्यटन  मन्त्री श्री  जी किशन रेड्डी    ने संसद में राज्य सभा सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को बताया की   हिमाचल प्रदेश की पौंग डैम झील को स्वदेश दर्शन योजना के दूसरे चरण   के अंतर्गत पर्यटन की दृष्टि से बिकसित करने के लिए  भारत सरकार  राज्य सरकार को बितीय   सहायता प्रदान करेगी   /
 

उन्होंने बताया की  पर्यटन मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश में  स्वदेश दर्शन के अन्तर्गत बर्ष  2016 -17 में हिमालयन सर्किट योजना के अन्तर्गत 68 . 34 रूपये की धनराशि स्वीकृत की है / उन्होंने बताया की पर्यटन मंत्रालय हिमाचल प्रदेश में आयोजित किये जाने बाले मेले और त्योहारों के सफल आयोजन के लिए राज्य  सरकार को बितीय सहायता प्रदान कर रहा है और बताया की केन्द्र सरकार की डोमेस्टिक प्रमोशन और पब्लिसिटी योजना के अन्तर्गत बर्ष 2017 -18  में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति को 25 लाख रूपये , बर्ष 2018 -19 में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्स्व मण्डी को 25 लाख रूपये , बर्ष 2019 -2020 के दौरान अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति को 25 लाख रूपये ,और 
 

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्स्व मण्डी को 25 लाख रूपये, बर्ष 2021 -22 के दौरान    अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्स्व मण्डी को 25 लाख रूपये , बर्ष 2022-23 के दौरान अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति को 25 लाख रूपये ,और   अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्स्व मण्डी को 25 लाख रूपये  की केन्द्रीय सहायता प्रदान की है  /

 केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मन्त्री श्री राजीव चन्द्रशेखर  ने संसद में राज्य सभा सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को बताया की    प्रधान मन्त्री कौशल विकास योजना के पहले , दूसरे और तीसरे चरण  अन्तर्गत   हिमाचल प्रदेश में क्रमश 198 , 316  और 67 प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किये गए थे जबकि बर्तमान में राज्य में 27   प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है /
 प्रधान मन्त्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत  हिमाचल प्रदेश में बर्ष 2015 से लेकर 30 जून 2023 तक बिभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर कुल 130 . 05 करोड़ रूपये खर्च किये गए / प्रधान मन्त्री कौशल विकास योजना के अल्पावधि  घटकों के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में  27,185 युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करबाए गए हैं /
 

उन्होंने    प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को बताया की    इस योजना के अन्तर्गत पुरे देश में  30.06.2023.तक 727 बिभिन्न तकनीकी  प्रशिक्षणों  में 1 . 47 करोड़ युवाओं  को कुशल   शिक्षण प्रदान किया गया /
 प्रधान मन्त्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान किये जा रहे हैं जिसके अन्तर्गत महिलाओं को उनके गृह जिले में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रति माह एक हज़ार रूपये यात्रा भत्ता दिया जा रहा है जबकि उनके गृह जिले से बाहर प्रशिक्षण ग्रहण करने पर 1500 रूपये प्रति मासिक यात्रा भत्ता प्रदान किया जा रहा है /इसके अतिरिक्त महिलाओं को आबासीय प्रशिक्षण प्रदान करने की सुविधा भी उपलब्ध करबाई गई है 

    केंद्रीय   महिला एवं बाल विकास मन्त्री श्रीमती स्मृति ईरानी     ने संसद में राज्य सभा सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को बताया की प्रधान मन्त्री  मातृ  बन्दना योजना के अन्तर्गत योजना शुरू होने से लेकर 06 अगस्त 2023 तक हिमाचल प्रदेश के   बिलासपुर जिला की 14,325 महिलाओं को मातृत्व लाभ , चम्बा  जिला की 19,483  महिलाओं को मातृत्व लाभ , हमीरपुर   जिला की 17,039 महिलाओं को मातृत्व लाभ , काँगड़ा  जिला की 58,732  महिलाओं को मातृत्व लाभ , किन्नौर   जिला की 2,061 महिलाओं को मातृत्व लाभ , कुल्लू  जिला की 14,516  महिलाओं को मातृत्व लाभ , लाहौल स्पीति  जिला की 544  महिलाओं को मातृत्व लाभ , मण्डी  जिला की 37,123   महिलाओं को मातृत्व लाभ , शिमला  जिला की 23,780  महिलाओं को मातृत्व लाभ , सिरमौर    जिला की 18,867  महिलाओं को मातृत्व लाभ , सोलन  जिला की 20,293  महिलाओं को मातृत्व लाभ और  ऊना  जिला की 20,541 महिलाओं को मातृत्व लाभ के फलस्वरूप प्र्तेक महिला को पांच हज़ार रूपये की धनराशि उनके बैंक खाते में सीधे तौर पर प्रदान की गई /