नाहन: स्कुटी-बाइक भिड़े,2 घायल, पांवटा में मामला दर्ज..

नाहन: स्कुटी-बाइक भिड़े,2 घायल, पांवटा में मामला दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

  अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 जून 
पांवटा साहिब में बीते दिन एक स्कुटी- बाईक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार  बीते दिन संस्कार चौहान @ शिवा पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह निवासी गाँव रामपुर माजरी डा0 धोला कुआं तहसील पाँवटा साहिब  अपने दोस्त करण ठाकूर के साथ मोटर साईकल न0 HP17J-7116 पर देहरादुन से वापिस आते समय सुरजपुर NH-07 नजद तिरुपति मेडिकेयर कंपनी पहुंचे तो अचानक इनके आगे बाई तरफ सड़क पर चल रही स्कुटी नम्बर HP17J-1520  के चालक ने दाहिने की तरफ बिना पिछे देखे मोड़ दिया।
 

इस कारण स्कूटी इनकी मोटर साइकिल न0 HP17J-7116 से टकरा गई जिस टक्कर की वजह से इनकी मोटर साईकिल अनियन्त्रित होकर NH सडक पर गिर गया। इस हादसे में स्कुटी चालक भी मौका पर ही स्कुटी समेत सडक पर गिर गया।

एसपी ने बताया कि  स्कुटी चालक भगवान दास S/O रत्ना राम निवासी गांव सुरजपुर डा0 पुरुवाला त0 पावंटा साहिब जिला सिरमौर के रुप मे पहचान हुईं हैं।  इस हादसा में स्कूटि चालक व मोटर साईकल चालक घायल हुए हैं।

 पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा  281,125(a) BNS अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।