नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 7 वार्डों में 689 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 7 वार्डों में 689 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर, 25 अप्रैल: 

नगर परिषद श्री नैना देवी जी के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 689 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 368 पुरुष तथा 321 महिला मतदाता शामिल हैं।

नगर परिषद श्री नैना देवी जी के अंतर्गत वार्ड 1 (देवी) में कुल 76 मतदाता हैं, जिनमें 44 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड 2 (तारा) में कुल 96 मतदाता हैं, जिनमें 50 पुरुष और 46 महिलाएं, वार्ड 3 (कालिका) में 138 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 68 पुरुष और 70 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह जहां वार्ड नम्बर 4 (दुर्गा) में कुल 132 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 75 पुरुष और 57 महिलाएं, वार्ड 5 (शीतला) में 94 मतदाता हैं, जिनमें 45 पुरुष और 49 महिलाएं, वार्ड 6 (शक्ति) में कुल 68 मतदाता हैं, जिनमें 35 पुरुष और 33 महिलाएं तथा वार्ड 7 (अम्बिका) में 85 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 51 पुरुष, 34 महिला मतदाता शामिल है।