नाहन: सरकारी बस को रोका, नीजि बस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 अप्रैल :
शिमला से शिलाई जा रही एचआरटीसी की बस को एक निजि बस संचालक द्वारा रोके जाने के खिलाफ पांवटा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में सरकारी बस को रूट पर जाने से रोकने का मामला दर्ज किया है।
एसपी ने बताया कि राजेन्द्र सिंह, अड्डा प्रभारी बस स्टैंड पांवटा साहिब, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दिनांक 12-04-2026 को दोपहर 2:46 बजे शिमला से शिलाई जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस संख्या HP18B-4506 को निजी बस संचालक माम राज शर्मा ने रोक दिया।
एसपी ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि माम राज शर्मा ने बुकिंग क्लर्क सियाराम तथा बस के चालक-परिचालक के साथ बहस की और बस को अपने निर्धारित रूट पर जाने से रोक दिया,जिससे बस सेवा प्रभावित हुई।








