नाहन: आरटीओ ऑफिस नीचे किराये के मकान में चल रहा था नशा बेचने का धंधा, 3.20 ग्राम हेरोईन समेत आरोपी धरा....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 मार्च :
आरटीओ ऑफिस नीचे किराये के मकान में चल रहै नशीले पदार्थों को बेचने के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए वाल्मीकि बस्ती निवासी आरोपी के कब्जे से 3.20 ग्राम हेरोईन बरामद की गई।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सोमवार को आज डिटेक्शन टीम को सूचना मिली कि आर.टी.ओ. ऑफिस के नीचे अनिल कुमार नाम का एक व्यक्ति किराये के कमरे में मादक पदार्थ चिट्टा को बेचने का धंधा करता है।
एसपी ने बताया कि कि सूचना के अनुसार आरोपी आज भी अपने कमरा से स्मैक/हेरोईन स्थानीय युवकों को बेच रहा है।अगर तुरंत किराए के कमरा की तलाशी ली जाए तो मादक पदार्थ स्मैक/हेरोईन बरामद हो सकता है।
नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से उसके किराये के कमरा में 3.20 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की है । एसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र श्री धनी राम निवासी बाल्मिकी बस्ती, तहसील नाहन जिला सिरमौर हाल कि नजदीक आर.टी.ओ. दफतर नाहन, जिला सिरमौर के रूप हुई है।
एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है ।





