नाहन में लदयाणा जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव..… भाषा एवं संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से हुआ आयोजन,

नाहन में लदयाणा जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव..… भाषा एवं संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से हुआ आयोजन,

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन--23 दिसंबर

भाषा एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से जिला मुख्यालय नाहन स्तिथ गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में हिमजनक मंच सांस्कृतिक संस्था द्वारा लदयाणा जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल सहित पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की संस्कृति देखने को मिली।

मीडिया से बात करते हुए हिमजनक मंच सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी ने बताया कि भारत सरकार के भाषण एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से लदयाणा जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे विभिन्न सांस्कृतिक दलो को आमंत्रित किया गया है जो हिमाचल व उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक पेश कर रहे है। यहां मुख्य रूप से तलवार,डांगरा ,बूढ़ी दीवाली नृत्य विशेष रूप से पेश किया गया। 

संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा लोक संस्कृति पर नाटक भी पेश किए गए।
उन्होंने कहा कि इससे पहले गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में एक कार्यशाला का आयोजन भाषा एवं संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से किया गया था जिसमे खासकर युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति के बारे में जागरूक किया जा रहा है।