नाहन: इंटरस्टेट नशा तस्कर को सेंट्रल जेल भेजा, बाता मंडी से दबोचा था....

नाहन: इंटरस्टेट नशा तस्कर को सेंट्रल जेल भेजा, बाता मंडी से दबोचा था....

जिला सिरमौर, पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों की धर पकड़ जारी है। इस अभियान के तहत जिला सिरमौर पुलिस द्वारा इसी कड़ी में दिनांक 18 मार्च  को हिमाचल प्रदेश सरकार, गृह विभाग द्वारा जारी आदेश की अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, STF-FU CID शिमला के नेतृत्व व प्रभारी पुलिस थाना पाँवटा साहिब जिला सिरमौर की अगवाई में संयुक्त अभियान (Joint operation) द्वारा महमूद अली उर्फ बुलबुल पुत्र स्व० गुल मोहम्मद निवासी मकान नं0 269, वार्ड नं0 5 बातामण्डी, तहसील पांवटा साहिब को समय 07:30 बजे सायं स्थान बातामण्डी, पांवटा साहिब से विधी अनुसार अधीन धारा 3(1) PIT NDPS Act के तहत डिटेन किया गया। 

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  आरोपी महमूद अली को विधिवत निरुद्ध करने के पश्चात  आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण कर समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित सेंट्रल जेल ल नाहन भेजा गया है।

एसपी ने कहा बताया किआरोपी महमूद अली अन्तर्राजीय नशा तस्करी में संलिप्त है जिसके विरुद्ध चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में अभियोग संख्या 11/2023 दिनांक 05.11.2023, धारा 8/15(c), 29 NDPS Act दर्ज पाया गया है जिसमें इसके कब्जे से 1042.850 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ तथा  थाना पिल्लूखेड़ा, जिला जींद (हरियाणा) में अभियोग संख्या 85/2024 दिनांक 30.04.2024, धारा 18(C) ND&PS Act पंजीकृत होना पाया गया जिसमें इसके कब्जा से 2.563 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। 

 

नेगी ने बताया कि आरोपी आगामी आदेशों तक यह जेल में रहेगा । इसके विरुद्ध नशा के कारोबार में रोक लगाने के लिये अन्य कार्यवाही भी जारी है।   

 

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के लिए एक सख्त चेतावनी है कि सिरमौर में अपराध लाभदायक नहीं रहेगा। हम अपने समाज और युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के लिए दृढनिश्चयी हैं। नशा तस्करों की धरपकड़ व उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिये राज्य स्तर पर गठित स्पैशल टास्क फोर्स (STF) के साथ जिला सिरमौर पुलिस कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिये कृत संकल्प है ताकि नशा तस्करों के जाल का समूल नाश निश्चित किया जा सके । 

 सिरमौर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे नशीली दवाओं की गतिविधियों से संबंधित कोई भी विश्वसनीय सूचना साझा करके इस लड़ाई में अपना सहयोग जारी रखें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है।