नाहन : विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति, दो सड़कों का शिलान्यास किया विधायक ने..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 अप्रैल :
विधायक अजय सोलंकी द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भनोग से कांशीवाला रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया, जिसका निर्माण लगभग 12 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा महिला दिवस के अवसर पर नाहन प्रवास के दौरान किया गया था। आज इसके भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है।
इसके साथ ही गौशाला से भोगरिया रोड का शिलान्यास भी किया गया, जो लगभग 81 लाख 84 हजार रुपये की लागत से निर्मित होकर क्षेत्रवासियों को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगा। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे निरंतर हर गांव, हर क्षेत्र को सड़कों व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आम जनता की समस्याएं भी सुनीं और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उनसे सीधे मिल सकता है, उनके द्वार सदैव जनता के लिए खुले हैं।
इस अवसर पर बाबू राम, भजन सैनी, मनोज, प्रीतम, चमन सैनी, संजू सैनी, प्रदीप ठाकुर, अनुराग, नरेंद्र तोमर, अनिल शर्मा, बिनेश राणा, बिलकिश, आराधना राणा, आदेश सैनी, प्रदीप ठाकुर, अरुण कश्यप, माजिद, सत्य, सादिक, खलील, प्रेम पाल सिंह चौहान, चेतन चौहान, नसीम, राम कृष्ण, कौशल्या, दर्शन लाल, मेहंदी हसन, यामिन , चेतन, सतीश भंडारी, धर्मेंद्र भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।








