दिव्यांग बालकों को चंडीगढ़ से दिल्ली का एक्सपोजर विजिट....

दिव्यांग बालकों  को चंडीगढ़ से दिल्ली का एक्सपोजर विजिट....

अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 जून :
 

समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से कक्षा 12वीं के दिव्यांग बालकों  को चंडीगढ़ से दिल्ली का एक्सपोजर विजिट (अवलोकन यात्रा) कराया जा रहा है |यह यात्रा दिनांक 15 जून से 18 जून 2025 तक रहेगी|इसमें हिमाचल प्रदेश के 12वीं कक्षा के  दिव्यांग बालकों को शामिल किया गया है | एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य इन बालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देना है| इस विजिट में राज्य परियोजना निदेशक हिमाचल प्रदेश श्री राजेश शर्मा स्वयं  बालकों के साथ  विजिट में शामिल रहेंगे | इन बालकों को चंडीगढ़ से हवाई जहाज द्वारा दिल्ली ले जाया जाएगा| 
 

पार्लियामेंट दिखाया जाएगा उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी| दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थान का  भ्रमण कराया जाएगा| वापिस चंडीगढ़ आकर भी चंडीगढ़ के महत्वपूर्ण स्थान  पर भ्रमण कराया जाएगा|एक्सपोजर विजिट में राज्य सरकार की ओर से सभी दिव्यांग बालकों को पूर्ण सुविधा प्रदान की गई है| प्रत्येक जिले में टेंपो ट्रैवलर व गाड़ियां भेजी गई है जो कि इन बालकों को व उनके साथ स्पेशल एजुकेटर को  चंडीगढ़ तक पहुंचाएगी | शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सिरमौर मैडम रीता गुप्ता जी ने सभी दिव्यांग बालकों को शुभकामनाएं प्रेषित की| 

इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य डाइट  डॉ  ईश्वर दास रही एवं जिला समन्वयक  डॉ मुनेश शर्मा और श्रीमती शिवानी थापा उपस्थित रहे|