आज कांग्रेस के युवराज ....... अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है, भारत तेरे टुकड़े टुकड़े इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह नारे लगाने वालों से गले मिल रहे हैं.... नड्डा

आज कांग्रेस के युवराज ....... अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है, भारत तेरे टुकड़े टुकड़े इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह नारे लगाने वालों से गले मिल रहे हैं.... नड्डा

 अक्स न्यूज लाइन --कु ल्लू  14 जून - 2023
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू में बिजली महादेव को नमन कर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने छल कपट से सत्ता पाने का काम किया है, पर भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है, आज पूरे भारत में वंशवाद से विकासवाद की राजनीति हो रही है। मोदी जी ने देश भर में प्रजातंत्र को मजबूती देने का काम किया है, आज वोट बैंक की पॉलिटिक्स को पीछे छोड़कर रिपोर्ट कार्ड की पॉलिटिक्स अगर कोई देश में लाया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।
नड्डा ने कहा की अगर भाइयों से भाइयों का लड़ाने का काम किया है तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया है। जातियों को लड़ा कर फूट की राजनीति कर सत्ता पाने का काम कांग्रेस पार्टी ने पूरे भारत में किया है और अगर सत्ता के लिए देश के साथ भी समझौता करना पड़ जाए तो कांग्रेस पार्टी के नेता पीछे नहीं रहेंगे।
नाडा ने बताया कि किस प्रकार से पश्चिम बंगाल, पंजाब और राजस्थान में ओबीसी आरक्षण को लेकर हिंदुओं के साथ भेद भाव किया जा रहा है।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के वाक्य को लेकर कार्य किया है। 2014 से पहले कि अगर हम बात करें तो भारत भ्रष्टाचार युक्त था, फैसले ना लेने वाला था और विकास को लटकाने वाला था, तब कांग्रेस के डिफेंस मिनिस्टर कहते थे कि बॉर्डर पर सड़क की आवश्यकता नहीं है क्योंकि घुसपैठिए घुसपैठ कर लेंगे। पर 2014 के बाद केंद्र में मोदी जी की सरकार के चलते आज भारत दमदार है, मजबूत है, निर्णय लेने वाला है और आगे बड़ने वाला है।
अमेरिका के प्रधानमंत्री जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑटोग्राफ मांगते हैं उनको स्टेट डिनर पर बुलाते हैं और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया उड़कर उनसे मिलने पहुंचते हैं इससे साफ प्रतीत होता है कि आज देश मजबूत हो रहा है, बदल रहा है।
वहीं कांग्रेस के युवराज अमेरिका में जाकर भारत की आलोचना करते हैं, कई जगह तो मोदी जी की आलोचना करते करते वह भारत की आलोचना करना भी शुरू कर देते हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि यह केवल भारत ही है जहां उन्हें कोर्ट ने भी माफ नहीं किया पर उन्हें बोलने की पूरी आजादी है।
उन्होंने सेंगोल की बात करी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल को आज संसद भवन में अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे स्थापित किया है, पर सेंगोल को कांग्रेस के युवराज के परनाना ने 1914 में इलाहाबाद के एक म्यूजियम में वाकिंग स्टिक बना कर स्थापित कर दिया था। कांग्रेस के नेता क्या जाने कि भारत की संस्कृति, रीति रिवाज क्या होते हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ने इतिहास के परमाणु के साथ भारत की संस्कृति को जनता के समक्ष लाया है।
कांग्रेस के नेता आज भारत जोड़ो यात्रा चला रहे हैं पर भारत तोड़ने वालों से गले मिल रहे हैं। अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है, भारत तेरे टुकड़े टुकड़े इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह नारे लगाने वालों से आज आप गले मिल रहे हैं। इसके लिए आपको देश से माफी मांगने चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज देश आत्मनिर्भर बन रहा है आज भारत के डिफेंस प्रोडक्शन 1 लाख करोड़ से अधिक है, पहले 52% प्रतिशत मोबाइल बाहर से आया करते थे पर आज 97% मोबाइल भारत में बन रहे हैं। 13525 किलोमीटर ऑल वेदर बॉर्डर सड़कों का निर्माण हुआ है, आईएएस विक्रांता भी भारत में बनकर तैयार हुई है।

उन्होंने कहा है राजीव गांधी कहते थे कि मैं केंद्र से 1 रू भेजता हूं तो लोगों को केवल 15 पैसे पहुंचते हैं 85 पैसे बीच में ही गायब हो जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ 22 लाख 50 हजार लोगों को डीबीटी के माध्यम से पैसा उनके खातों तक पहुंचाने का कार्य किया है, इस बीच उन्होंने देश के 2 लाख करोड़ रुपए बचाए है।

11 करोड़ 78 लाख किसानों को प्रधानमंत्री ने रिज मैदान शिमला से किसान निधि 15 सेकंड में देने का कार्य किया था। आज देश के किसानों को किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रतिवर्ष 6000 रू का सीधा फायदा हो रहा है।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी गारंटी तो है नहीं और जनता को 10 गारंटी देने की बात करते हैं । आज कई जगह ट्वीट हुए हैं कि हिमाचल प्रदेश के 15000 लोगों को सैलरी नहीं मिली है। जब सत्ता में आए थे तो संस्थानों पर ताला लगाने का काम किया था, आने वाले समय में जनता कांग्रेस पार्टी पर ही ताला लगा देगी। काट की हांडी बार बार नही चलती ।
इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठनमंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, राम लाल मार्कण्डेय, राकेश जमवाल, महेश्वर सिंह, सुरिंदर शौरी, लोकिंदर कुमार, भीम सेन और नर्रोतम उपस्थित रहे।