19 व 20 जून, 2026 को पूनंग, लीगने तथा किल्बा में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
अक्स न्यूज लाइन रिकांगपिओ 18 जून :
सहाक अभियंता उप-विभाग विद्युत टापरी विरेन्द्र ने बताया कि 22 के.वी नए किन्नौर फीडर में 22 के.वी एच0टी0 लाईन में मरम्मत कार्य के चलते 19 व 20 जून, 2026 को प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक फीडर के तहत आने वाले गावं पूनंग, लीगने तथा किल्बा में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने जन साधारण से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया और सहयोग का आग्रह किया है।









