राज्यपाल ने सुंदरनगर में बीबीएमबी ड्रेजर कॉम्प्लेक्स का दौरा किया
गुप्ता ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखने, गाद प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समग्र बुनियादी ढांचे के रख-रखाव के लिए अपनाए गए उपायों की समीक्षा की। उन्होंने गाद संचयन और जल प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके अपनाने के लिए बोर्ड के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।








