नाहन: नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान....

नाहन: नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 1 मई, 2026 : 

नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर शुक्रवार को दो सड़का के नजदीक एक में अचानक आग लग जाने के कारण अफरातफरी मच गयी। इस घटना में लाखों का नुकसान आंका गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5:30 दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड रवाना हुई।
 
बताया जा रहा है कि ट्रक नंबर जेके 14 ई 1681 कालाअंब से रुचिका पेपर मिल से कोयले की राख लेकर पांवटा साहिब की एक सीमेंट फैक्ट्री जा रहा था। ट्रक में आग लगने का  कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

आग लगने से ट्रक का लकड़ी का केबिन, एक टायर और इंजन की पूरी वायरिंग जलकर खाक हो गई। दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया।  इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।