नाहन: जयहर स्कूल के 4 छात्रों ने जमा दो के नतीजों में बाजी मारी...

नाहन: जयहर स्कूल के 4 छात्रों ने जमा दो के नतीजों में बाजी मारी...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 4 मई : 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयहर जिला सिरमौर में  मार्च 2026 के लिए 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।  बोर्ड के रिजल्ट 92% के मुकाबले यह 8% ज्यादा है कुल 19 विद्यार्थियों में से सभी कला संकाय में उत्तीर्ण हुए हैं। 18 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं जिन्होंने 60% से अधिक अंक लिए हैं और एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ है। अनिरुद्ध ने गणित विषय में 100% अंक प्राप्त किए हैं।

गणित विषय को  विनय शर्मा पढ़ा रहें हैं। हितेश 85% अंक प्राप्त करके विद्यालय में पहले स्थान पर रहा है। दीक्षित ने 84% अंक प्राप्त करके विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया है  जतिन ने 81% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।अर्षित ने 80% अंक लेकर विद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया है इस प्रकार इस वर्ष  उत्कृष्ट रहे 4 विद्यार्थियों ने 80% से भी ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। वोकेशनल विषय ITES का पहला रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।

वोकेशनल विषय को विशाल परमार समग्र शिक्षा के माध्यम से बहुत अच्छे ढंग से पढ़ा रहे हैं । अंग्रेजी विषय में भी लगातार तीसरे वर्ष शत प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा ने विद्यालय के सभी अध्यापकों को सभी विद्यार्थियों को, विद्यालय के विद्यार्थियों के सभी अभिभावकों को और सभी एसएमसी सदस्यों को इसके लिए हार्दिक बधाई प्रेषित की है और भविष्य में विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।