चंबा में 22 वर्षीय युवक का कत्ल, पुलिस ने 4 आरोपी धरे

चंबा में 22 वर्षीय युवक का कत्ल, पुलिस ने 4 आरोपी धरे

अक़्स न्यूज लाइन, चंबा--24 जून

सूबे के चंबा जिला में एक सनसनीखेज मामले में 22 वर्षीय युवक का चाकू घोंप कर कत्ल कर दिया गया। पुलिस क त्ल के  इस मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तालाश में जुटी है। कत्ल का शिकार हुए युवक की पहचान 22 वर्षीय निखिल निवासी मैहला, नूरपुर कांगड़ा के रूप में हुई है।

एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार हिरासत में आरोपियों में अंकु,विनय निवासी कामण डा. गाहर, अतुल निवासी चुवाड़ी शामिल हैं। एक आरोपी विशाल की तालाश जारी है। मामले का एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार निखिल अपने चार दोस्तों के साथ चुवाड़ी छिंज मेला देखने आया था। रविवार शाम को लौटते समय पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को ओवरटेक कर रहे युवकों के साथ उनकी बहस हो गई और बहस मारपीट में बदल गई। इसी बीच कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करवाकर वहां से भेज दिया।

लेकिन आगे चलकर चुवाड़ी.पठानकोट सड़क पर दोनों पक्षों में फिर बहस हो गई। इसी बीच एक आरोपी ने चाकू निकाल कर निखिल की छाती में घोंप दिया और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए निकले। घायल निखिल को उसके दोस्त नूरपुर अस्पताल गए। लेकिन अमृतसर के अस्पताल में इलाज के दौरान नखिल ने दम तोड़ दिया।