खंडाहन पोलिंग बूथ सबसेऊंचाई पर

खंडाहन पोलिंग बूथ सबसेऊंचाई पर

नाहन,2 नवंबर : विधानसभा के  12 नवंबर को होने वाले चुनाव में जिला सिरमौर में 563 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा है। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक ऊंचाई वाले पोलिंग स्टेशनों में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में खंडाहन पोलिंग स्टेशन न. 34 सबसे अधिक 8170 फू ट ऊंचाई पर बनाया गया है। इस पोलिंग स्टेशन पर महज 609 मतदाता अपने मत क ा प्रयोग करेगें। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में माटल बकहोग पोलिंग बूथ नंबर 3 7200 फ ीट की ऊंचाई पर स्थित है यहां केवल 563 मतदाता अपने मतदान करेगें। 
शिलाई विधानसभा में 6249 फीट की ऊंचाई के साथ हलाहां पोलिंग बूथ सबसे कम ऊंचाई पर है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में 1115 फीट की ऊंचाई के साथ ओगली पोलिंग स्टेशन न. 72 सबसे कम ऊंचाई वाला पोलिंग बूथ पर 835 मतदाता हैं। पांवटा साहिब में बहराल पोलिंग बूथ न. 20 की ऊंचाई 1194 फुट दर्ज $है। यहां पोलिंग स्टेशन पर 853 मतदाता हैं। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कुरला खरक पोलिंग स्टेशन 1932 फुट की ऊंचाई पर बना है यहां 503 मतदाता मतदान करेगें। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में वांदनी पोलिंग स्टेशन नंबर-73 सबसे कम 1936 फुट ऊंचाई वाला पोलिंग बुथ है। यहां 768 मतदाता मतदान करेगें। पच्छाद में सबसे कम 2500 फुट की ऊंचाई पर महल प्रीत नगर पोलिंग बुथ है। यहां केवल 187 मतदाता मतदान करेंगे। जिले में तीसरे नंबर पर सबसे अधिक ऊंचाई वाला पोलिंग स्टेशन है। यहां 892 मतदाता मतदान  करेंगे। नाहन विधानसभा क्षेत्र में बनेठी पोलिंग बुथ 4314 फुट क  ी ऊंचाई पर चौथे नंबर पर है। यहां कुल 1008 मतदाता मतदान करेंगे। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बुथ टोरू की ऊंचाई 4049 है यहां 820 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें।  
- 563 पोलिंग बूथों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है।  लिंक रोड से पोलिंग पार्टियों को छोटे वाहनों के जरिए  बूथों भेजने की व्यवस्था की जाएगी। 
-राम कुमार गौतम, जिला निर्वाचन अधिकार सिरमौर