नाहन : नगर परिषद के 13 पार्षदों ने ली शपथ, एसडीएम ने एकजुट होकर शहर का

नाहन : नगर परिषद के 13 पार्षदों ने ली शपथ, एसडीएम ने एकजुट होकर शहर का
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 जून :

नगर परिषद के 13 नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम राजीव संख्यान ने पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

नगर परिषद सामुदायिक भवन में नप प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में,नवनिर्वाचित सदस्यों वार्ड नं 1 से कपिल गर्ग, वार्ड नं 2 से नरेन्द्र तोमर, वार्ड नं 3 से उपमा धीमान वार्ड न 4 से पूजा तोमर, वाहन न 5 से सीमा अत्री, वार्ड नं 6 से योगेश गुप्ता, वार्ड नं 7 से राकेश गर्ग,वार्ड नं 8 से संजय चौहान, वार्ड न 9 से कौशल्या देवी. वार्ड नं 10 से वसीम खान, वार्ड नं11 से संध्या अग्रवाल, वार्ड नं 12 से प्रदीप सहोत्रा व वार्ड नं 13 से संजना कौर ने पद एंव गोपनीयता की शपथ ली।
इस अवसर पर एसडीएम ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद संभालने की बधाई देते हुए आवाह्न किया कि शहर के विकास के लिए एकजुट होकर आगे आएं।

 नप अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर एसडीएम ने कहा कि चुनाव को लेकर बैठक की तारीक की जल्द घोषणा की जायेगी। विधायक के इस चुनाव में वोट डालने के अधिकार को लेकर हाई कोर्ट के फैसले, जिसमें कहा गया कि विधायक को वोट डालने का कोई।अधिकार नहीं है पर एसडीएम ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही है और कुछ याचिकाएं हाई कोर्ट में भी हुई है। इनपर भी फैसले आना बाकी है।