नाहन : 3 जून को बस की चपेट में आई महिला की पीजीआई में मौत, पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की...

नाहन : 3 जून को बस की चपेट में आई महिला की पीजीआई में मौत, पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जून :
3 जून को गांव किल्लोड में एक।बस की चपेट में आई एक महिला की इलाज के दौरान  बीते दिन पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई।
पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  अनिल कुमार पुत्र श्री कुन्दर सिंह, निवासी गांव किल्लौड़, डाकघर बढ़ाना, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पुरुवाला मे बस संख्या HP17B-6003 के चालक सुरेश के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। 
एसपी ने कहा कि शिकायत के अनुसार दिनांक 03.06.2026 को गांव किल्लौड़ में उक्त बस की चपेट में आने से अनिता देवी (40 वर्ष), पत्नी श्री गुलाब सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
 घायल महिला का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चला,  नेगी ने बताया कि दिनांक 11.06.2026 को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई ।
  पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगामी जांच शुरू कर दी है।