नाहन: फरार कैदी का फिलहाल नहीं मिला सुराग़, खोजबीन जारी...

नाहन: फरार कैदी का फिलहाल नहीं मिला सुराग़, खोजबीन जारी...

अक्स न्यूज लाइन नाहन  09 नवंबर : 

सेंट्रल जेल नाहन से 6 नंवबर को फरार हुए सजायाफ्ता कैदी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस फरार कैदी का जेल प्रबंधन से मिले रिकॉर्ड के आधार पर खोजबीन कर रही है।

क़त्ल के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी हरीश कुमार उर्फ हंस राज निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा जेल परिसर में बने मन्दिर  का कार्य कर रहा था।
मन्दिर जेल के प्रमुख गेट के नजदीक बना है इसी का फायदा उठाकर कैदी फरार हो लिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीमें फरार कैदी की तालाश में लगी है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।