कांग्रेस सरकार ने युवाओं को ठगा : भाजपा

कांग्रेस सरकार ने युवाओं को ठगा : भाजपा

 अक़्स न्यूज लाइन, शिमला--29 अक्तूबर

भाजपा युवा मोर्चा शिमला मंडल की बैठक का आयोजन संजौली में किया गया बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्याम अभिजीत शर्मा ने की। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रत्याशी संजय सूद, सुरेश भारद्वाज, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हनीश चोपड़ा साकेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सुरेश भारद्वाज ने कहा की युवाओं को राजनीति में बहुत बड़ी भूमिका होती है और युवा शक्ति जो ठान लेते है वो करके दिखाती है। 

मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने युवाओं को ठगा है और सत्ता हासिल की है। कांग्रेस नेताओं ने अपनी पहली कैबिनेट में 5 लाख नौकरियां दी थी वो कहां है? प्रदेश की युवा शक्ति कांग्रेस नेताओं से यह बात बार- बार पूछ रही है। प्रदेश में कुशासन के चलते बेरोजगारी दर 13.8% पहुंच गई है। यह साफ दिखाई दे रहा है की कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता नहीं चला पा रही है।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने कहा की युवा मोर्चा की आने वाले लोक सभा चुकावो में एहम भूमिका रहने वाली है। युवा, कांग्रेस को इन लोक सभा चुनावों में जड़ से उखाड़ फेंके गा। लोग हमसे पूछते है को मोदी मोदी करते हो हम उनको जवाब देते है की मोदी मोदी करने से हमे नई ऊर्जा आती है। पीएम मोदी ने देश की दिशा बदल दी है, देश को भाराष्टाचा मुक्त