कांग्रेस के काले कारनामों और मोदी सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का लेखा-जोखा है श्वेत पत्र

कांग्रेस के काले कारनामों और मोदी सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का लेखा-जोखा है श्वेत पत्र

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --12 फरवरी 

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कमर प्यार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए श्वेत पत्र ने कांग्रेस पार्टी की पोल खोल दी है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस की प्राथमिकता में हमेशा परिवार और भ्रष्टाचार रहा है। 
कांग्रेस पार्टी के लिए देश नहीं, बल्कि खुद की जेब भरने का काम किया । इस श्वेत पत्र ने पूरी तरह से साफ किया है कि कांग्रेस की आर्थिक नीतियों से देश को नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में देश के बैंक घाटे में थे और लोग पैसा लेकर भाग रहे थे जिस पर सरकार चुप्पी साध रखी थी। देश में एक के बाद एक घोटाला हो रहा था।

सरकारी फाइलें कैबिनेट में जाने के बजाय एनएसी में जा रही थी, जिसके सदस्य ऐसे लोग थे, जिनकी काबिलियत और पृष्ठभूमि पर प्रश्न चिन्ह थे। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस ने देश को पीछे धकेलने का काम किया है। कांग्रेस की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को नाजुक स्थिति में डाल दिया। 

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्षों मे देश को एक साफ सुथरी और ईमानदार सरकार दी है। स्पष्ट नीतियों के कारण आज सारे बैंक प्रॉफिट में है। कांग्रेस के समय की लड़खड़ाती चरमराती अर्थव्यवस्था से वर्तमान में देश अब 11वें स्थान से विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस श्वेत पत्र ने सरकार ने देश के लोगों को यह बताया है कि मोदी ने किन परिस्थितियों से निकालकर देश को आगे बढ़ाया है। 

वर्तमान में देश में मोदी सरकार है यह भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, घोटाला मुक्त, गरीब कल्याण और युवाओं को रोजगार देने वाली सरकार साबित हुई है और देश दुनिया में आर्थिक स्थिति में 11 पायदान में था वही देश वर्तमान में 5 वें पायदान पर आकर खड़ा हो गया है। मोदी सरकार ने भारत की बिगड़ती अर्थव्यवस्था तथा नाजुक अर्थव्यवस्था को  बदलकर स्थिर अर्थव्यवस्था पर लाकर खड़ा कर दिया हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा की है कि अगले 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन कर खड़ा होगा। 

कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबी उन्मूलन का नारा लगाती रही। 100 दिनों में गरीबी को खत्म करने की घोषणा  करती हैं, परन्तु  गरीबी तो खत्म नहीं हो पाई, बल्कि बेचारा गरीब इंसान ही खत्म होता चला गया। 
मोदी सरकार ने किसान कल्याण, गरीब कल्याण तथा जन-जन का कल्याण किया है। श्वेत पत्र ने केन्द्र की 2004 से 2014 की कांग्रेस सरकार के काले कारनामों को उजागर किया है।