देव सदन कुल्लू में आधार ऑपरेटरों और पर्यवेक्षकों का राज्य स्तरीय मेगा प्रशिक्षण आयोजित

देव सदन कुल्लू में आधार ऑपरेटरों और पर्यवेक्षकों का राज्य स्तरीय मेगा प्रशिक्षण आयोजित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन कुल्लू  0 8 जून :
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा सोमवार को देव सदन कुल्लू में आधार नामांकन एवं अद्यतन ऑपरेटरों तथा पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के निदेशक जगदीश कुमार ने किया।
इस अवसर पर डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग, हिमाचल प्रदेश के प्रबंधक चंदन परमार ने प्रतिभागियों को नागरिकों की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
 उन्होंने विद्यालयों में मोबाइल बायोमिट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया।
प्रशिक्षण का संचालन यूआईडीएआई मुख्यालय से आए अनिल शर्मा ने किया। इसके अलावा राज्य परियोजना प्रबंधक विजय एस. सिंह तथा अभिषेक कुमार ने प्रतिभागियों को आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विभागों से लगभग 95 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग, शिक्षा विभाग, बीएसएनएल तथा डाक विभाग के आधार ऑपरेटर और पर्यवेक्षक शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रणाली, नियमों, प्रक्रियाओं, सेवा मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल तथा सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को डाटा की शुद्धता, गोपनीयता बनाए रखने और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में संवादात्मक चर्चाओं, तकनीकी प्रदर्शनों तथा वास्तविक मामलों के अध्ययन के माध्यम से प्रतिभागियों की कार्यकुशलता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। यूआईडीएआई की यह पहल आधार सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।,
 5 attachment
  •  Scanne