एक बार फिर केंद्र ने की हिमाचल की मदद, मिले 633 करोड़ : चौधरी

एक बार फिर केंद्र ने की हिमाचल की मदद, मिले 633 करोड़ : चौधरी

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन--14 दिसंबर
भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक और संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा की एक बार फिर केंद्र ने की हिमाचल की मदद, मिले 633 करोड़।
12 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रू की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से धन्यवाद करती है।

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की आंख हिमाचल पर, दर्द समझती है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को गौर से देखा है आपदा में कितना नुकसान हुआ उसका भी आकलन किया है। हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा दिए गए ज्ञापन से पहले ही केंद्र सरकार एक्शन में आई और उन्होंने हिमाचल प्रदेश की समय-समय पर मदद की हिमाचल प्रदेश का दर्द केंद्र सरकार भली भांति समझती है।
अभी तक हिमाचल प्रदेश को 3000 करोड़ से अधिक की मदद केंद्र सरकार कर चुकी है।

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार का हाथ, हिमाचल के साथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमेशा अग्रिम भूमि का में रहते हुए हिमाचल सरकार की मदद की है।
समय-समय पर जैसे ही हिमाचल प्रदेश के ऊपर संकट आया समय अनुसार केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की मदद की है।

पीएम मोदी हिमाचल को माते है दूसरा घर, साबित कर दिखाया। वैसे प्रमाण की आवश्यकता नहीं है पर जिस प्रकार से यह मदद हिमाचल प्रदेश को मिली है यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और आने वाले समय में भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेंगे।